वोट बचाओ देश बचाओ अभियान की हुंकार, वोट चोरी चार लोग मिलकर कर रहे हैं

Follow Us

भाटापारा में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरा और मतदाता सूची पर उठाए सवाल

भाटापारा। वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत भाटापारा में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक शरद अहेर एवं इस कार्यक्रम के पांच जिलों के प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने संयुक्त रूप से कहा कि वोटो की सुरक्षा लोकतंत्र की मजबूती और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए इसको लेकर के कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है और अनेक सबूत पेश कर रही है बावजूद इसके चुनाव आयोग किसी भी बात पर संज्ञान नहीं ले रहा है इसलिए कांग्रेस ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान का आगाज शुरू किया है जो पूरे देश में चल रहा है जिले स्तर पर इसके बाद ब्लॉक स्तर पर और फिर गांव-गांव तक यह अभियान चलेगा।

दोनों नेताओं ने आयोग की कर प्रणाली पर अनेक सवाल उठाए और कहा कि सवाल चुनाव आयोग से पूछा जाता है पर उसके एजेंट बंद करके भारतीय जनता पार्टी के लोग जवाब देते हैं जब चुनाव आयोग के स्वतंत्र संस्था है तो जवाब उनकी ओर से आना चाहिए ना कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव आयोग पर पूरा कब्जा है। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक शरद अहेर प्रेस वार्ता में SIR के तरीके पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का काम चार लोग मिलकर कर रहे हैं जिसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार शामिल है।

उन्होंने कहा कि चारों मिलकर के देश से लोकतंत्र लोकशाही को समाप्त करने के काम में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अनेक बार पत्रकार वार्ता करके आम जनता के बीच वह छोरी के मुद्दे को साझा किया है उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र हरियाणा कर्नाटक आदि जगहों पर जो गड़बड़ियां सामने आई थी उसे उजागर किया है। हमारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और हम सब की एक ही मांग है की ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता है तब तक हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा।

अनुपम गार्डन और महावीर पार्क का जल्द होगा विकास, विधायक राजेश मूणत ने डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि किस आधार पर के ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पद में रहते और पद से उतरने के बाद भी मामला दर्ज नहीं हो सकता सरकार ने ऐसे कानून कैसे बना दिए हैं इससे स्पष्ट होता है कि सरकार की ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग से मिली भगत है और जो मोदी सरकार बोल रही है वही ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग कर रहा है। मामले में इस कार्यक्रम के प्रभारी मोहम्मद अकबर ने कहा कि ऐसा लगता है कि भारत सरकार निर्वाचन आयोग हो गया है सवाल चुनाव आयोग से पूछा जाता है तो जवाब भाजपा के लोग और उनके प्रवक्ता देने के लिए आ जाते हैं।

उन्होंने वोटो को काटे जाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं जिसकी वास्तव में जांच होनी चाहिए। वार्ता के दौरान शरद अहेर, मोहम्मद अकबर, विधायक इंद्र साव, जिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरें, सतीश अग्रवाल रमेश यदु, अमित शर्मा सुशील शर्मा सुनील महेश्वरी दिवाकर मिश्रा अजीत बाजपेई, शाहिद काफी बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग मौजूद थे।