अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक: 113 रन की पारी में 13 रिकॉर्ड ध्वस्त; कोहली को भी छोड़ा पीछे

Follow Us

वेलिंगटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया और अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग के लिए भेजा।

इसके बाद इन दोनों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर से लेकर सबसे तेज 100 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। हालांकि, अभिषेक शर्मा अपने गुरु युवराज सिंह का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। इतना ही नहीं, अभिषेक सबसे तेज शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का अपना रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

उन्होंने 38 गेंद में नौ चौके और 11 छक्के की मदद से 113 रन की पारी खेली। इसके अलावा वैभव ने 19 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। भारत ने तीसरा टी20 छह विकेट से अपने नाम किया। 199 रन का लक्ष्य भारत ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। आइए देखते हैं अभिषेक और टीम इंडिया ने कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बनाए…

चिल्फी गांजा तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने सुनाई 3 साल की सजा

1. भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा ने अपनी 113 रन की पारी में 11 छक्के लगाकर भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। वह इस सूची में खुद के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 13 छक्के लगाए थे, जो भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड है। अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 2026 में भी उन्होंने 11 छक्के लगाए थे।

छक्के बल्लेबाज विरोधी टीम स्थान, वर्ष
13 अभिषेक शर्मा इंग्लैंड मुंबई, 2025
11 अभिषेक शर्मा अफगानिस्तान दिल्ली, 2026
11 अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड वेलिंगटन, 2026
10 रोहित शर्मा श्रीलंका इंदौर, 2017
10 संजू सैमसन दक्षिण अफ्रीका डरबन, 2024
10 तिलक वर्मा दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग, 2024
10 ईशान किशन न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम, 2026
2. टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक पारी के दौरान 10 या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में भी लगातार अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं। वेलिंगटन में 11 छक्कों के साथ उन्होंने इस सूची में अपनी तीसरी ऐसी पारी दर्ज की। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस मामले में ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह पांच पारियों के साथ शीर्ष पर हैं। अभिषेक तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं।
10 या अधिक छक्कों
वाली कितनी पारियां
बल्लेबाज टीम
5 करनबीर सिंह ऑस्ट्रिया
3 अभिषेक शर्मा भारत
2 क्रिस गेल वेस्टइंडीज
2 आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया
2 एड्रियन डनबर सर्बिया
2 केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग जापान

3. कुल टी20 क्रिकेट में एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के
कुल टी20 क्रिकेट में भी अभिषेक शर्मा का नाम बड़े हिट लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल है। वेलिंगटन की पारी के साथ वह टी20 क्रिकेट में 10 या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में सात बार ऐसा कर चुके हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 18 पारियों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी और करनबीर सिंह पांच-पांच बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

10 या अधिक छक्कों
वाली कितनी पारियां
बल्लेबाज
18 क्रिस गेल
7 अभिषेक शर्मा
5 वैभव सूर्यवंशी
5 करनबीर सिंह

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट, 27 से 29 अक्टूबर तक कलेक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश

4. अभिषेक शर्मा ने शतक लगाकर तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में तूफानी शतक लगाकर टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पुरुषों के टी20 क्रिकेट में 11 शतक पूरे कर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 10 शतक हैं। इस सूची में अभिषेक अब बाबर आजम (13) के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जबकि क्रिस गेल 22 शतकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। क्विंटन डिकॉक और डेविड वॉर्नर के नाम भी 10-10 शतक हैं।

पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक

शतक बल्लेबाज
22 क्रिस गेल
13 बाबर आजम
11 अभिषेक शर्मा
10 क्विंटन डिकॉक
10 विराट कोहली
10 डेविड वॉर्नर

5. अभिषेक ने बनाया यह भी रिकॉर्ड

वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी स्थिति मजबूत की। वह चार शतकों के साथ सूर्यकुमार यादव की बराबरी पर पहुंच गए हैं। इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और भारत के रोहित शर्मा पांच-पांच शतकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अभिषेक और सूर्यकुमार के अलावा करणबीर सिंह तथा फिल सॉल्ट के नाम भी चार-चार शतक हैं।

पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतक

शतक बल्लेबाज
5 ग्लेन मैक्सवेल
5 रोहित शर्मा
4 करणबीर सिंह
4 फिल सॉल्ट
4 सूर्यकुमार यादव
4 अभिषेक शर्मा

6. 35 गेंद में शतक, सबसे तेज शतकों की सूची में अभिषेक
अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में महज 35 गेंद में शतक जड़कर सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई। पूर्ण सदस्य देशों के बीच खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे कम गेंदों में शतक का रिकॉर्ड अभिषेक के ही नाम है। उन्होंने 2026 में ही अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 30 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के फिन एलन ने 33-33 गेंद में शतक जड़ा है। रोहित शर्मा और डेविड मिलर भी 35 गेंद में शतक लगा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सरकार का बड़ा फैसला, 31 विधि अधिकारियों की हुई नियुक्ति

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक (पूर्ण सदस्य देशों के बीच)

गेंदें बल्लेबाज टीम विरोधी टीम स्थान, वर्ष
30 अभिषेक शर्मा भारत अफगानिस्तान दिल्ली, 2026
33 सिकंदर रजा जिम्बाब्वे गाम्बिया नैरोबी, 2024
33 फिन एलन न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका कोलकाता, 2026
35 डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश पोटचेफस्ट्रूम, 2017
35 रोहित शर्मा भारत श्रीलंका इंदौर, 2017
35 अभिषेक शर्मा भारत न्यूजीलैंड वेलिंगटन, 2026

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक (ओवरऑल)

बल्लेबाज गेंद टीम बनाम खिलाफ
साहिल चौहान 27 एस्टोनिया बनाम साइप्रस
मुहम्मद फहद 29 तुर्किये बनाम बुल्गारिया
अभिषेक शर्मा 30 भारत बनाम अफगानिस्तान
जान निकोल लॉफ्टी-ईटन 33 नामीबिया बनाम नेपाल
सिकंदर रजा 33 जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया
फिन एलन 33 न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

7. भारत ने बनाए सबसे तेज 100 रन

भारत ने पांच ओवर में 100 रन पूरे किए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 100 टीम रन का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोमानिया के नाम था। उन्होंने 2021 में सर्बिया के खिलाफ 5.2 ओवर में 100 रन पूरे किए थे। वहीं, फुल मेंबर नेशन में यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था। उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5.3 ओवर में 100 रन पूरे किए थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज टीम शतक

ओवर टीमें स्थान साल
5 ओवर भारत बनाम न्यूजीलैंड वेलिंगटन 2026
5.2 ओवर रोमानिया बनाम सर्बिया सोफिया 2021
5.3 ओवर दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज सेंचुरियन 2023
5.3 ओवर ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड एडिनबर्ग 2024
5.5 ओवर जिम्बाब्वे बनाम गांबिया नैरोबी 2024
5.5 ओवर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड 2025

8. अभिषेक-वैभव की साझेदारी ने भी बनाया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने वेलिंगटन में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 133 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। दोनों ने तेजी से रन बटोरते हुए 100 या उससे अधिक रन की ओपनिंग साझेदारी में रन रेट के मामले में पूर्ण सदस्य देशों के बीच नया रिकॉर्ड बनाया। उनकी साझेदारी के दौरान रन रेट 18.13 रन प्रति ओवर रहा। इस सूची में जोस बटलर और फिल सॉल्ट की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2025 में बनी साझेदारी दूसरे स्थान पर है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 या उससे अधिक रन की
ओपनिंग साझेदारी का सबसे तेज रन रेट (पूर्ण सदस्य देशों के बीच)

रन रेट बल्लेबाज विरोधी टीम स्थान, वर्ष
18.13 अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड वेलिंगटन, 2026
16.08 जोस बटलर, फिल सॉल्ट दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025
15.00 हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स इंग्लैंड जोहानिसबर्ग, 2016
15.00 ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमानी सेशेल्स नैरोबी, 2024
14.83 शाई होप, एविन लुईस इंग्लैंड ग्रोस आइलेट, 2024
14.44 अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन अफगानिस्तान दिल्ली, 2026

9. पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन

भारत ने पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 118 रन बनाए थे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोमानिया के नाम था। उसने 2021 में सर्बिया के खिलाफ बिना विकेट गंवाए 116 रन बनाए थे। वहीं, फुल मेंबर नेशन में यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उसने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 113 रन बनाए थे।

पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले छह ओवरों में 100+ रन के स्कोर

स्कोर टीम विपक्षी टीम मैदान साल
118/0 भारत न्यूजीलैंड वेलिंगटन 2026
116/0 रोमानिया सर्बिया सोफिया 2021
113/1 ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड एडिनबर्ग 2024
103/1 जिम्बाब्वे गांबिया नैरोबी (आरएससी) 2024
102/0 दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज सेंचुरियन 2023
100/0 इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड 2025
100/0 भारत अफगानिस्तान दिल्ली 2026

10. भारत ने 2.2 ओवर में पूरे किए 50 रन
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में तूफानी शुरुआत करते हुए महज 2.2 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम ओवरों में 50 रन पूरे करने वाली टीमों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई। भारत ने पापुआ न्यू गिनी और रोमानिया की बराबरी की, जिन्होंने भी 2.2 ओवर में यह आंकड़ा छुआ था। हालांकि, पूर्ण सदस्य देशों में यह सबसे तेज टीम 50 रन है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम ओवरों में 50 रन पूरे करने वाली टीमें

ओवर टीम विरोधी टीम स्थान, वर्ष
2.2 पापुआ न्यू गिनी वानुआतु पोर्ट मोरेस्बी, 2019
2.2 रोमानिया सर्बिया सोफिया, 2021
2.2 भारत न्यूजीलैंड वेलिंगटन, 2026
2.3 फिलीपींस इंडोनेशिया बाली, 2023
2.4 न्यूजीलैंड स्कॉटलैंड द ओवल, 2009
2.4 न्यूजीलैंड इंग्लैंड ऑकलैंड, 2019
2.4 दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज सेंचुरियन, 2023

11. युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके अभिषेक

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो पूर्ण सदस्य (फुल मेंबर) टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में युवराज सिंह शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अभिषेक यह रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। उन्होंने वेलिंगटन में 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इस सूची में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर भी हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में 2026 में 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। शिवम दुबे और क्विंटन डिकॉक भी 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक

गेंदें बल्लेबाज विपक्षी टीम मैदान साल
12 युवराज सिंह इंग्लैंड डरबन 2007
14 कॉलिन मुनरो श्रीलंका ऑकलैंड 2016
14 अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड गुवाहाटी 2026
15 क्विंटन डिकॉक वेस्टइंडीज सेंचुरियन 2023
15 शिवम दुबे न्यूजीलैंड विशाखापत्तनम 2026
15 अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड वेलिंगटन 2026
12. पहली गेंद पर छक्का लगाने के मामले में अभिषेक शीर्ष पर

अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने के मामले में भी सबसे आगे हैं। उन्होंने आठ बार पहली गेंद पर छक्का जड़ा है। अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी छह बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव के नाम पांच बार पहली गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा बताता है कि अभिषेक पारी की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाने के लिए जाने जाते हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के

छक्के बल्लेबाज टीम
8 अभिषेक शर्मा भारत
6 शफीकुल्लाह शिनवारी अफगानिस्तान
5 सूर्यकुमार यादव भारत
4 पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड
4 कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड
4 मोहम्मद नवीद यूएई

13. भारत के पहले ओवर में बने 26 रन, सबसे महंगे ओपनिंग ओवर की बराबरी
भारत ने वेलिंगटन में पारी के पहले ही ओवर में 26 रन बटोरकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे महंगे शुरुआती ओवर के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले माल्टा के वरुण थामोथरम ने मई 2023 में जिब्राल्टर के खिलाफ पारी के पहले ओवर में 26 रन दिए थे। भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत ने मैच के शुरुआती चरण में ही मुकाबले का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।

घर बैठे मिलेगी पांच और सेवाओं की सुविधा, सरकारी कामकाज होगा आसान