मोहला: राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को मिला संबल अपार
रक्षाबंधन के अवसर पर 30वीं किस्त मिलने को श्रीवास ने खास बताया। उन्होंने कहा कि इस राशि से वे राखी सहित त्योहार की जरूरी तैयारियां कर पा रही हैं। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के इस खास अवसर पर महतारी वंदन योजना की राशि उनके लिए आर्थिक मदद के साथ खुशी का माध्यम भी बनी है। उन्होंने कहा कि पहले अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के बजट पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना के तहत मिलने वाली राशि से वे अपने स्तर पर कई जरूरी खर्च पूरे कर लेती हैं। इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करने के साथ परिवार की जरूरतों में सहयोग करने का अवसर भी मिलता है।
“चीनी हुई कड़वी, भाजपा की लचर आर्थिक नीतियों ने आम आदमी की मिठास छीनी”: वोरा
संतोषी श्रीवास ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही हैए जिससे उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। यह राशि महिलाओं को अपने परिवार की जरूरतों में भागीदारी निभाने और जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहयोग दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु भैया द्वारा बहनों के हित में संचालित महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर खुशियों का उपहार लेकर आई है।
अन्य प्रांत की मदिरा पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 4.5 लीटर विदेशी शराब जप्त
