कांग्रेस से निष्कासित तीन कांग्रेसजनों की ससम्मान पुनः बहाली, जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने जारी किया आदेश

Follow Us

कांकेर। जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ की अनुशंसा पर जिला अनुशासन समिति के निर्णय के तहत तीन कांग्रेसजनों का निष्कासन तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन में ससम्मान पुनः बहाल किया गया है।

पुनः बहाल किए गए कांग्रेसजनों में तुषार ठाकुर (पार्षद, भानुप्रतापपुर),
मोहम्मद शादाब एवं प्रदीप तुरतुरिया शामिल हैं। इन तीनों कांग्रेसजनों की संगठन में वापसी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एकजुटता एवं संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के कार्यालय प्रशासन महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा (बंटी) द्वारा दिनांक 23 नवंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तीनों कांग्रेसजन पूर्ववत कांग्रेस संगठन के सदस्य के रूप में कार्य करेंगे तथा पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर द्वारा तीनों कांग्रेसजनों की पुनः वापसी को संगठन की एकजुटता एवं मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।