o महतारी वंदन योजना बनी सहारा, आर्थिक संबल के साथ मिलापा की राखी की खुशियां हुईं दोगुनी
मोहला। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत हर माह मिलने वाली नियमित सहायता राशि से महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ.साथ अपनी आवश्यकताओं के लिए भी आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। वहीं रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने से महिलाओं में विशेष खुशी का माहौल है।
विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम जोरातराई निवासी मिलापा नदेश्वर ने महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त की राशि प्राप्त होने पर प्रदेश के सीएम साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने स्नेहपूर्वक मुख्यमंत्री को विष्णु भैया संबोधित करते हुए कहा कि, रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि मिलना उनके लिए खुशी की बात है। इस राशि से वे त्योहार की तैयारियों के साथ-साथ घर की जरूरी आवश्यकताओं को भी पूरा कर पा रही हैं।
“चीनी हुई कड़वी, भाजपा की लचर आर्थिक नीतियों ने आम आदमी की मिठास छीनी”: वोरा
मिलापा नदेश्वर ने बताया कि, महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। बच्चों की जरूरतोंए घर-गृहस्थी के खर्च और अन्य आवश्यक सामानों की खरीदी में इस राशि से उन्हें आर्थिक सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि, 30वीं किस्त की राशि रक्षाबंधन के पहले मिलने से इस बार त्योहार की खुशी और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि, राखी के इस पावन पर्व पर जब वे अपने भाइयों की कलाइयों पर स्नेह का धागा बांधेंगीए तो उसमें अपने विष्णु भैया के प्रति आभार की भावना भी जुड़ी होगी। समय पर मिली राशि ने उन्हें त्योहार की तैयारियां करने में मदद की है और परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी कम हुआ है।
आर्थिक संबल के साथ बढ़ा आत्मविश्वास नदेश्वर ने कहा कि, पहले घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के बजट को ध्यान में रखकर खर्च करना पड़ता था। अब महतारी वंदन योजना के माध्यम से नियमित रूप से मिलने वाली राशि से वे अपने स्तर पर कई आवश्यक खर्च पूरे कर पा रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक राहत के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी मिला है।
अन्य प्रांत की मदिरा पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 4.5 लीटर विदेशी शराब जप्त
उन्होंने कहा कि, महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 30वीं किस्त की राशि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए विष्णु भैया की ओर से मिले स्नेह और सहयोग जैसी महसूस हो रही है। मिलापा नदेश्वर ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए सीएम साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की नियमित सहायता राशि से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उन्हें लगातार आर्थिक संबल मिल रहा है।
गौठानों से यूसीसी तक गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत, अमरजीत भगत के आरोपों पर मंत्री का पलटवार
