दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में मिला शव

Follow Us

बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक प्रभाकर मिश्रा अपने पिता के साथ किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम घर का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर युवक मृत अवस्था में मिला। मौके से पंखे से बंधा गमछा भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।