रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब बीच बस्ती में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना डंगनिया सुंदर नगर स्थित श्रीराम हॉस्पिटल के पीछे की बस्ती की बताई जा रही है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल युवक खून से लथपथ दिखाई दे रहा है जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान सावन यादव उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 5 बजे वह डंगनिया सुंदर नगर क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल युवक का बयान दर्ज किए जाने के बाद मामले में और स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।



