शिंदे ने राहुल गांधी के फोन-टैपिंग के आरोपों को बचकाना और बेबुनियाद बताकर किया खारिज 

Follow Us

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर ‘मोदी फोबिया’ से ग्रस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मीडिया की चर्चाओं में बने रहने और अपनी ‘डूबती राजनीतिक नैया’ को बचाने के लिए दिन-रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लेते रहते हैं। शिंदे ने शुक्रवार रात सतारा जिले के अपने पैतृक गांव ‘दरे’ में संवाददाताओं से बातचीत में मोदी के खिलाफ गांधी के फोन-टैपिंग के आरोपों को ‘बचकाना’ और ‘बेबुनियाद’ करार दिया। गौरतलब है कि गांधी ने दावा किया था कि सरकार के खिलाफ उनके आरोपों को साबित करने के लिए उनके फोन में सबूत मौजूद हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी को इस बारे में पता था, क्योंकि उनका फोन टैप किया जा रहा था।

मोदी ने नेहरू की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि, मनाया गया देशभर में बाल दिवस 

शिंदे ने गांधी के इस आरोप का मजाक उड़ाते हुए सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री के पास गांधी का फोन टैप करने के अलावा कोई और काम नहीं है? उन्होंने कहा कि अगर गांधी के पास कोई सबूत था, तो वह किसी एजेंसी का नाम ले सकते थे, न कि हर मुद्दे पर बार-बार प्रधानमंत्री का नाम घसीटते। शिंदे ने कहा कि गांधी को झूठ बोलने की लत लग गई है और उनके पास विकास से जुड़ा कोई ठोस मुद्दा नहीं है। शिंदे ने गांधी को अपने आरोपों को साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि वह फोन-टैपिंग के ठोस सबूत पेश करें। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वह ‘अपनी जेब में सबूत होने’ के खोखले दावे करने और हर दिन एक नया ‘फर्जी नैरेटिव’ गढ़ने की बजाय असल सबूत सामने लाएं।

हरियाणा के हिसार में 60,000 रुपये की हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार