शाहरुख खान ने मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से पोंछा पसीना, वायरल वीडियो पर फैंस ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

Follow Us

मुंबई। शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी लंबे समय से उनके प्रोफेशनल काम को संभाल रही हैं और अभिनेता के परिवार से भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग बताई जाती है। हाल ही में शाहरुख खान पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे, जहां पूजा ददलानी भी उनके साथ नजर आईं। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख पूजा के दुपट्टे का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में भीड़ और उमस के बीच शाहरुख खान पसीने से परेशान नजर आते हैं। इसी दौरान उन्होंने पूजा ददलानी का दुपट्टा लिया और उससे अपना पसीना पोंछ लिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ फैंस ने इसे सामान्य और क्यूट अंदाज बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि उन्होंने गौरी खान के बजाय पूजा के दुपट्टे का इस्तेमाल क्यों किया। इसके जवाब में शाहरुख के कुछ फैंस ने कहा कि गौरी का दुपट्टा शिफॉन का था, जबकि पूजा का दुपट्टा कॉटन का था, इसलिए पसीना पोंछने के लिए वह ज्यादा सुविधाजनक रहा होगा।