1000 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस

Follow Us

रायपुर। कोलकाता के कारोबारी से करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पुलिस की टीम रायपुर पहुंची है। कोलकाता हाईकोर्ट से नया वारंट जारी होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

खबर के अनुसार, खम्हारडीह पुलिस के मुताबिक इस मामले में यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित इससे जुड़ी अन्य कंपनियां शामिल हैं। आरोप है कि महेंद्र गोयनका और उसके साथियों ने कथित तौर पर जाली दस्तावेजों और फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए इन कंपनियों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया।

मामले में करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति और शेयरों से जुड़ी धोखाधड़ी का आरोप है। एफआईआर में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें आरोपी की पत्नी और भाई भी शामिल बताए जा रहे हैं।

कोलकाता हाईकोर्ट से वारंट जारी होने के बाद कोलकाता पुलिस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोलकाता ले जाया जाएगा और सक्षम अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।