सारा तेंदुलकर के बनारसी साड़ी लुक ने खींचा फैंस का ध्यान, कॉर्सेट ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

Follow Us

मुंबई। सारा तेंदुलकर का लेटेस्ट बनारसी साड़ी लुक सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है। सारा ने खूबसूरत बनारसी साड़ी के साथ कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज को कैरी किया है, जो उनके पारंपरिक लुक में मॉडर्न टच जोड़ रहा है। बनारसी साड़ी का रॉयल अंदाज और ब्लाउज का स्ट्रक्चर्ड डिजाइन उनके पूरे लुक को काफी स्टाइलिश बना रहा है। सारा ने साड़ी को बेहद एलिगेंट अंदाज में ड्रेप किया है, वहीं उनका यह लुक ट्रेडिशनल और कंटेम्परेरी फैशन के खूबसूरत कॉम्बिनेशन के तौर पर नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस को सारा का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और उनकी तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

अपने इस लुक को सारा तेंदुलकर ने एक्सेसरीज के मामले में भी काफी सटल रखा है। उन्होंने गले में सिर्फ एक खूबसूरत नेकलेस पहना है और ईयररिंग्स को स्किप किया है, जिससे पूरा फोकस उनके नेकपीस और साड़ी-ब्लाउज कॉम्बिनेशन पर बना हुआ है। मेकअप में सारा ने सॉफ्ट रोजी टोन को चुना है, साथ ही ग्लॉसी लिप्स उनके लुक को फ्रेश फिनिश दे रहे हैं। हेयरस्टाइल को भी उन्होंने ज्यादा हैवी नहीं रखा, जिससे उनका पूरा लुक सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आ रहा है। बनारसी साड़ी के साथ कॉर्सेट ब्लाउज, मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप का यह अंदाज सारा के फैशन सेंस को एक बार फिर चर्चा में ले आया है।