मुंबई। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों पति और अभिनेता-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ ग्रीस में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह अलग-अलग लोकेशन पर घूमती और खूबसूरत नजारों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। पोस्ट में रकुल ने जैकी के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, वहीं समुद्र किनारे उनके ग्लैमरस अंदाज ने भी फैंस का ध्यान खींचा है। तस्वीरों के साथ रकुल ने लिखा, “खुशियों से भरा कैमरा रोल।” उनकी पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और कपल की तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं।
रकुल प्रीत सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ इंडियन फिल्मों से की थी। साल 2014 में उन्होंने फिल्म ‘यारियां’ के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में वह ‘पति पत्नी और वो 2’ में दिखाई दी थीं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना और वामिका गब्बी नजर आए थे। आने वाले समय में रकुल के पास ‘रामायण’ और तमिल फिल्म ‘इंडियन 3’ जैसे प्रोजेक्ट्स हैं।
रकुल और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी की थी। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह के दौरान सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात और रिश्ते की शुरुआत कोरोना लॉकडाउन के दौरान हुई थी। समय के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत हुआ और करीबियों के बीच शादी के बाद अब यह कपल अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते और खास पल साझा करते नजर आता है।

