वेनिस के मंच पर राधिका मर्चेंट का ‘ऑड्रे हेपबर्न’ अवतार: गिवेंची के गाउन में दिखी भारतीय गरिमा

Follow Us

इटली। वेनिस में आयोजित ‘इंडिया पवेलियन सेलिब्रेशन’ की शाम उस वक्त ठहर गई, जब अंबानी परिवार की बहू राधिका मर्चेंट ने अपने बेमिसाल अंदाज में कदम रखा। राधिका ने इस खास मौके के लिए विंटेज हॉलीवुड और आधुनिक भारतीय परंपरा का एक ऐसा संगम पेश किया, जिसने फैशन की दुनिया में तहलका मचा दिया है।

राधिका का यह लुक दिग्गज फैशन डिजाइनर ह्यूबर्ट डी गिवेंची द्वारा ‘ऑड्रे हेपबर्न’ के लिए तैयार किए गए प्रतिष्ठित साड़ी-गाउन से प्रेरित था। पाउडर ब्लू शेड के इस कस्टम हाउते कुटूर क्रिएशन में राधिका किसी स्वप्निल परी जैसी लग रही थीं। गाउन का वन-शोल्डर सिल्हूट और उसकी नाजुक ड्रेपिंग एक ऐसी कलाकारी थी, जो साड़ी के पारंपरिक भारतीय ड्रेप को पेरिस के मॉडर्न कुटूर लेंस से दिखा रही थी।

इस विंटेज लुक को पूरा करने के लिए राधिका ने ‘सॉफ्ट ग्लैम’ मेकअप चुना। विंग्ड आईलाइनर, ग्लॉसी न्यूड लिप्स और फेदर आइब्रो के साथ उनकी चमकती त्वचा ने उनकी सादगी में चार चांद लगा दिए। उनके बालों को रेट्रो स्टाइल की लहरों (रेट्रो वेव्स) में संवारा गया था, जो सीधे 1950 के दशक के क्लासिक सिनेमा की याद दिला रहे थे। इंटरनेट पर राधिका के इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने न केवल अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय ‘साड़ी’ की विरासत को सम्मान दिया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि सादगी और क्लासिक फैशन कभी पुराना नहीं होता। यह लुक पुराने जमाने के ग्लैमर और आज के समय की एलिगेंस का एक परफेक्ट मास्टरक्लास है।