नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के पावर स्टार और आंध्रप्रदेश के डेप्युटी सीएम पवन कल्याण की हाल ही में सर्जरी हुई। जिसके बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आवास पर उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेने जा पहुंचे। जिनका स्वागत करने पवन कल्याण नंगे पैर ही गेट पर चले गए, तो उनका पूरा परिवार भी यहां मौजूद रहा। सभी ने पीएम से मुलाकत की, लेकिन यहां नजरें पवन की पत्नी और रशियन मॉडल- एक्ट्रेस अन्ना लेझनेवा पर टिक गईं। जिन्होंने अपना संस्कारी रूप दिखाया। दरअसल पीएम मोदी ने जैसे ही पवन कल्याण से मुलाकत की तस्वीरें शेयर कीं, तो वो सोशल मीडिया पर छा गईं। जिसके बाद डेप्युटी सीएम ने भी उनका आभार जताया। हालांकि, यहां डेप्युटी सीएम की पत्नी अन्ना लेझनेवा का पहनावा लाइमलाइट में आ गया। जिन्होंने सुहागन की तरह सज- संवरकर साड़ी में अपनी ट्रेडिशनल ब्यूटी दिखाई, तो पूरे परिवार का अंदाज भी बढ़िया लगा। आपको बता दें की इस दौरान पवन कल्याण का पूरा परिवार देसी रंग में रंगा नजर आया। जहां उनके तीन शादियों से हुए चार बच्चे साथ में दिखाए दिए। बेटियां सूट पहनी नजर आईं, तो छोटे बेटे मार्क ने पापा से ट्विनिंग करते हुए सफेद कुर्ता- पजामा पहना, तो बड़े बेटे ने कुर्ता स्टाइल शर्ट और लूज फिटेड ट्राउजर पहनकर मॉडर्न और ट्रेडिशनल का शानदार मेल दिखाया।
![]()
वहीं, पीएम मोदी भी हमेशा की तरह अपने सिग्नेचर कुर्ता- पजामा लुक में दिखे, जिसे उन्होंने ब्लू हाफ जैकेट के साथ पेयर किया। जहां वाइट के साथ ब्लू का कंट्रास्ट शानदार लगा। अब अन्ना के लुक की बात करें, तो वह स्काई ब्लू कलर की सुंदर- सी साड़ी पहने हुए हैं। जिसे बिना किसी ओवरड्रामैटिक एलिमेंट के लिए उन्होंने स्टाइल किया, जो एलिगेंस और ग्रेस का परफेक्ट एग्जांपल बन गया। उनकी साड़ी सिल्क की लग रही है। जिस पर हल्की शाइन इसे रॉयल टच दे रही है। साड़ी के बॉर्डर पर मल्टीकलर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और पेस्टल शेड्स का काम इसकी खूबसूरती को निखार रहे हैं। अन्ना ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पेयर किया। जिसके सेम शेड पर साड़ी की तरह हल्का सिल्वर टेक्स्चर्ड पैटर्न दिया है, जो इसमें शाइन जोड़ रहा है। वहीं, इसे हाफ स्लीव्स के साथ सिंपल राउंड नेक देकर बनाया, जिससे साड़ी के बॉर्डर पर हुआ काम उभरकर सामने आ रहा है। जिसे उन्होंने ओपन पल्लू करके नीट एंड क्लीन प्लीट्स के साथ पहना और अपना एलिगेंस से भरपूर अंदाज दिखा गईं। वहीं, जूलरी में भी उन्होंने भारी गहनों की जगह मिनिमल एक्सेसरीज चुनीं, जिससे उनका लुक ज्यादा एलिगेंट और नेचुरल लगा। माथे पर बिंदी, सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, स्टनिंग नेकलेस और हाथों चूड़ियां पहन उन्होंने खुद को स्टाइल किया। जिसमें उनका अंदाज बेहद सुंदर लग रहा है। वहीं, हल्का मेकअप, सॉफ्ट ब्लो ड्राई के साथ ओपन हेयर और चेहरे की मुस्कान पूरे लुक में जैसे चार चांद लगा गई। तभी तो उनका साड़ी में लुक सुंदर के साथ ही क्लासी लगा। अन्ना साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं, तो डेप्युटी सीएम की दोनों बेटियों का अंदाज भी कमाल का है। आध्या ने लाइम येलो जैसे शेड का फ्रॉक स्टाइल कुर्ता पहना। जिसकी नेकलाइन को सुनहरी एम्ब्रॉयडरी से हाइलाइट किया, तो बाकी कुर्ते पर बूटियां बनी हैं। जिसे मैचिंग बॉर्डर वाले दुपट्टे और प्लेन पैंट्स के साथ पेयर करके उन्होंने लुक पूरा किया। वहीं, पोलेना पिंक कलर के कुर्ते में नजर आईं। जिस पर वाइट थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई है। जिसके साथ वह मैचिंग पैट्स और ऑर्गेंजा का दुपट्टा ओढ़े हुए हैं, जो उनके लुक को क्लासी वाइब्स दे गया। दोनों बहनों ने मिनिमल जूलरी और मेकअप के साथ लुक पूरा किया और छा गईं।
![]()
