कांकेर में धर्मांतरण को लेकर विरोध, कानागांव में ग्रामीणों ने लगाया सूचना बोर्ड

Follow Us

कांकेर। जिले की ग्राम पंचायत कानागांव में ग्रामीणों ने पादरियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए गांव की सीमा पर सूचना बोर्ड लगा दिया है। अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव के लोगों ने धर्मांतरण के विरोध में यह कदम उठाया है। यह मामला 11 अक्तूबर को आयोजित विशेष कार्यक्रम के बाद सामने आया। क्षेत्र में आयोजित सेक्टर स्तरीय गायता जोहारनी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर यह पाबंदी संबंधी सूचना बोर्ड स्थापित किया। स्थानीय निवासियों का स्पष्ट कहना है कि वे गांव में धर्मांतरण की गतिविधियों के खिलाफ हैं और इसी वजह से उन्होंने यह निर्णय लिया है।

बस्तर में रेल सुविधा को मिलेगी रफ्तार, रावघाट तक जल्द दौड़ेगी मेमू ट्रेन

भानुप्रतापपुर से शुरू हुआ सिलसिला:
जिले के गांवों में धर्मांतरण के विरोध में इस तरह के बोर्ड लगाने की शुरुआत भानुप्रतापपुर क्षेत्र के मुंगवाल गांव से हुई थी। मुंगवाल में पहली बार ऐसा बोर्ड लगाए जाने के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना था। भानुप्रतापपुर के मुंगवाल गांव से शुरू हुआ यह सिलसिला अब अंतागढ़ क्षेत्र तक पहुंच गया है। कानागांव में सूचना बोर्ड लगाए जाने से धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर जिले में सुर्खियों में आ गया है। ग्रामीण अपनी पुरानी व्यवस्थाओं और परंपराओं की रक्षा का हवाला देकर इस कदम को सही ठहरा रहे हैं।

दीपावली से पहले यातायात और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई, सड़क घेरने वालों को नोटिस और चालानी कार्रवाई

प्रशासनिक प्रतिक्रिया का इंतजार:
अंतागढ़ क्षेत्र के कानागांव में पादरियों के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी सूचना बोर्ड लगाए जाने के बाद भी प्रशासन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। इस मामले में फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ग्रामीणों के इस नए कदम के बाद यह मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और स्थिति को संभालने के लिए आगे क्या कार्रवाई करता है।