कांकेर। दीपावली त्योहार को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और लगातार लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने यातायात पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को थाने के सामने से अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत सड़क पर बाइक-कार खड़ी करने वालों तथा दुकानों के सामने सड़क घेरकर सामान रखने वाले दुकानदारों को समझाइश देने के साथ नोटिस और चालानी कार्रवाई की जा रही है।
शहर में सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग, दुकानों के सामने सामान फैलाने और सड़क पर अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होता है। खासकर त्योहार के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ने से जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। इसे देखते हुए संयुक्त टीम ने सड़क को बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
नारी सम्मान पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से मांगा जवाब
यातायात प्रभारी दीपक साव ने बताया कि दीपावली को ध्यान में रखते हुए शहर में लगातार गश्त की जा रही है। पूर्व में भी दुकानदारों और मकान मालिकों को दुकान या मकान के सामने सड़क घेरकर सामान नहीं रखने के संबंध में नोटिस जारी कर समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद यातायात बाधित होने की स्थिति को देखते हुए दोबारा अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोगों को सड़क पर सामान रखने और अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने से बचना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है।
ई -ऑफिस क्रियान्वयन मे जिले का बेहतर प्रदर्शन,कलेक्टर कुलदीप शर्मा सहित तीन अधिकारी सम्मानित

