सेंट लुइस। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंदा ने सिंकफील्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत ड्रॉ के साथ की। पहले राउंड में उन्होंने अमेरिका के सैमुअल सेवियन के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए 48 चालों के बाद बाजी बराबरी पर खत्म की। मुकाबले में प्रज्ञानंदा शुरुआत से ही आत्मविश्वास में नजर आए। दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआती दौर में तेजी से मोहरों की अदला-बदली की, जिससे खेल धीरे-धीरे शांत एंडगेम में पहुंच गया। क्वीन के हटने के बाद दोनों के पास दो-दो घोड़े बचे और किसी भी खिलाड़ी के लिए जीत का स्पष्ट रास्ता नहीं दिखाई दिया।
Read More: फेस्टिव सीजन में नौकरियों की बंपर बारिश! क्विक कॉमर्स में 3 लाख तक भर्ती, सैलरी भी बढ़ेगीhttps://amritsandesh.com/a-bumper-harvest-of-jobs-this-festive-season-up-to-3-lakh-hires-in-quick-commerce-salaries-set-to-rise-too/
इसी बीच, टूर्नामेंट के टॉप सीड फैबियानो कारुआना ने शानदार जीत दर्ज कर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने नीदरलैंड्स के जॉर्डन वैन फॉरेस्ट को 55 चालों के संघर्ष के बाद हराया। मिडिलगेम में वैन फॉरेस्ट की रणनीतिक गलती का कारुआना ने फायदा उठाया। अन्य मुकाबलों में जावोखिर सिंडारोव और लेवोन एरोनियन की बाजी भी ड्रॉ रही। वहीं विंसेंट कीमर और वेस्ली सो ने भी आधा-आधा अंक बांटा। अनीश गिरी और मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के बीच मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ। इस तरह शुरुआती राउंड के बाद कारुआना ने जीत के साथ बढ़त बनाई, जबकि प्रज्ञानंदा समेत कई खिलाड़ियों ने आधे अंक से शुरुआत की।
Read More: कच्चे तेल की तेजी से शेयर बाजार पर दबाव: सेंसेक्स-निफ्टी फिसले,आईटी शेयरों ने संभाला मोर्चाhttps://amritsandesh.com/surge-in-crude-oil-prices-puts-pressure-on-stock-markets-sensex-and-nifty-slip-it-stocks-provide-support/
