नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा चोट के कारण हैम्पशायर के अगले वन-डे कप मुकाबले में नजर नहीं आएंगे। टीम को मंगलवार को डर्बीशायर के खिलाफ मैदान में उतरना है, लेकिन रविवार के मैच के दौरान लगी चोट के चलते आशुतोष को स्क्वाड से बाहर रखा गया है। हैम्पशायर ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए आशुतोष की गैरमौजूदगी की पुष्टि की, हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। उनकी जगह तेज गेंदबाज हैरी पेट्री की टीम में वापसी हुई है। पेट्री टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मुकाबलों में हैम्पशायर का हिस्सा रह चुके हैं।
Read More: सिंकफील्ड कप में प्रज्ञानंदा की शांत शुरुआत, सेवियन से ड्रॉ खेलकर बांटा आधा अंकhttps://amritsandesh.com/praggnanandhaa-makes-a-quiet-start-at-the-sinquefield-cup-sharing-the-point-after-a-draw-with-sevian/
वन-डे कप में आशुतोष का बल्ले से प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने सात मैचों में सिर्फ 56 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 16 रन है। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है। वह हैम्पशायर के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अब तक 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हैम्पशायर फिलहाल सात मुकाबलों में चार जीत के साथ ग्रुप में चौथे स्थान पर है। ऐसे में टीम के लिए आशुतोष की गैरमौजूदगी अहम समय पर आई है। आशुतोष आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और पिछले दो सीजन में बल्ले से भी प्रभावी प्रदर्शन कर चुके हैं।
Read More: फेस्टिव सीजन में नौकरियों की बंपर बारिश! क्विक कॉमर्स में 3 लाख तक भर्ती, सैलरी भी बढ़ेगीhttps://amritsandesh.com/a-bumper-harvest-of-jobs-this-festive-season-up-to-3-lakh-hires-in-quick-commerce-salaries-set-to-rise-too/
