भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने के दावे पर सियासत गरम: पुरंदर मिश्रा ने दीपक बैज पर साधा निशाना

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि, भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि, आधा दर्जन से अधिक पूर्व विधायक संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में पार्टी में बड़ा प्रवेश हो सकता है। बैज ने यह भी दावा किया कि, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए कुछ नेता भी संपर्क में हैं। बैज के इस बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार करते हुआ कहा कि, दीपक बैज खुद भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं।

एशियन गेम्स 2026: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता रजत पदक, वित्त मंत्री चौधरी ने दी बधाई

मिश्रा ने कहा कि, बैज जहां से भाजपा का टिकट मांगेंगे, उन्हें वहीं से टिकट देने पर विचार किया जाएगा। वहीं, राहुल गांधी की सभा में कथित मिमिक्री को लेकर भाजपा के हमले पर बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए पलटवार किया। उन्होंने भाजपा से जुड़े पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि, राजनीतिक बहस में सभी पक्षों को जवाब सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके अलावा, कांग्रेस नेता एजाज ढेबर के परिवार को कथित फिरौती की धमकी मिलने के मामले में बैज ने जांच की मांग की। उन्होंने सरकार से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की।

ब्रेकडाउन ट्रेलर से भिड़े दो भारी वाहन, कोरबा हाईवे पर घंटों जाम