पीएम मोदी ने मां को किया याद, बोले- ‘आज भी उनकी कमी महसूस होती है’

Follow Us

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि, लंबे समय तक उनका साथ मिलने के बावजूद आज भी उन्हें मां की कमी महसूस होती है।

Read more: कोविंद की आत्मकथा लॉन्च पर पीसम मोदी की युवाओं को नसीहत, बचें ‘शॉर्टकट’ सेhttps://amritsandesh.com/at-the-launch-of-kovinds-autobiography-sushil-modi-advises-youth-to-avoid-shortcuts/

पीएम मोदी ने कहा कि, वह भाग्यशाली रहे कि, उनकी मां 100 साल से अधिक समय तक जीवित रहीं और उन्हें आशीर्वाद देती रहीं। इसके बाद उन्होंने रामनाथ कोविंद के संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख किया। मोदी ने बताया कि कोविंद का बचपन कठिन परिस्थितियों में बीता। कम उम्र में घर में आग लगने की घटना में उनकी मां का निधन हो गया। इसके बाद पड़ोस की एक महिला ने उनके पालन-पोषण में मदद की।

Read more: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर संग्राम: 19वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनhttps://amritsandesh.com/uproar-over-recruitment-exams-in-jharkhand-students-protest-continues-for-the-19th-day/

प्रधानमंत्री ने कहा कि, कठिनाइयों के बावजूद कोविंद ने शिक्षा को अपनी ताकत बनाया और सीमित संसाधनों को कभी बाधा नहीं बनने दिया। मेहनत और सेवा की भावना के बल पर वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचे। मोदी ने कोविंद की सादगी और विनम्रता की सराहना करते हुए कहा कि, ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी उनके भीतर भारतीय संस्कार और समाज के प्रति सेवा भाव कायम रहा।

Read more: ऑयल प्राइस शॉक: बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 630 अंक तक लुढ़काhttps://amritsandesh.com/oil-price-shock-sell-off-pressure-in-the-market-sensex-plunges-up-to-630-points/