झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर संग्राम: 19वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन

Follow Us

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। राजधानी रांची में आंदोलन बुधवार को 19वें दिन भी नहीं थमा। छात्रों के समर्थन में जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल भी जारी है। लगातार 10 दिनों तक उपवास के बाद तबीयत बिगड़ने पर महतो को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से जारी संदेश में उन्होंने कहा कि, शरीर कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन छात्रों को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Read more: ऑयल प्राइस शॉक: बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 630 अंक तक लुढ़काhttps://amritsandesh.com/oil-price-shock-sell-off-pressure-in-the-market-sensex-plunges-up-to-630-points/

आंदोलन कर रहे छात्रों की प्रमुख मांगों में विवादित परीक्षाओं को रद्द करना, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच कराना शामिल है। प्रदर्शनकारी सीबीआई जांच या राज्य से बाहर के सेवानिवृत्त हाई कोर्ट जज की समिति से जांच की मांग पर अड़े हैं। सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि, पुलिस ने लाठीचार्ज, पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इसके विरोध में छात्रों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन और एक दिवसीय भूख हड़ताल का ऐलान किया है। आंदोलन के चलते सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध बना हुआ है।

Read more: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने चुनी टीम, बोलैंड को नहीं मिली जगहhttps://amritsandesh.com/australia-selects-squad-for-first-test-against-bangladesh-boland-left-out/