राहुल गांधी के मंच पर पीएम की मिमिक्री, बीजेपी ने जताई नाराजगी

Follow Us

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी की आलोचना की है। यह वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया था।

वीडियो में मंच पर राहुल गांधी के साथ मिमिक्री करने वाले पुलकित मनी पीएम नरेंद्र मोदी की नकल करते और विदेशी नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों को लेकर टिप्पणियां करते नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस मिमिक्री और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठाए।

श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति में भव्य आयोजन, अरुण वोरा व आर.एन. वर्मा हुए शामिल

राहुल गांधी के वीडियो को लेकर भाजपा ने किया क्या दावा?:
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मिमिक्री के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और एक बुजुर्ग मां को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं। दरअसल, एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग महिला को बैठने के लिए कुर्सी देने को कहा था। वहीं, छात्रों की गूंज के मंच पर इसी को लेकर मिमिक्री आर्टिस्ट ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया।

भाजपा नेता सीआर केसवन ने एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया, ”राहुल गांधी ने कल ऐसे सस्ते और अश्लील ट्रोल्स के साथ मंच साझा किया, जिन्होंने एक कमजोर बुजुर्ग माताजी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘सेटिंग’ कहकर हमारी नारी शक्ति का अपमान किया। कोई भी सभ्य और सही सोच रखने वाला व्यक्ति इस तरह की अभद्र भाषा और हरकतों को मजेदार नहीं मान सकता। लेकिन राहुल गांधी मंच पर जोर-जोर से हंसते हुए नजर आए।”

जेन जी का बढ़ता प्रभाव-डॉ.माणिक विश्वकर्मा

उन्होंने आगे कहा, ”राहुल गांधी द्वारा समर्थित यह असभ्य संस्कृति बताती है कि वह युवाओं से जुड़ने और उनके बीच अपनी बात पहुंचाने में क्यों नाकाम रहे हैं, जैसा कि उनके कांग्रेस सहयोगी शशि थरूर ने भी कहा है। राहुल गांधी द्वारा प्रसारित यह कड़वाहट और नफरत की राजनीति ही वह सटीक वजह है, जिसके चलते डूसू चुनाव में कांग्रेस को युवाओं ने पूरी तरह नकार दिया।”

बुजुर्ग महिला के अपमान को लेकर भड़की भाजपा:
केशवन ने कहा, ”वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी की व्यवस्था सुनिश्चित कर संवेदनशीलता का परिचय दिया, जबकि राहुल गांधी उस समय जश्न में शामिल होते दिखे, जब बुजुर्ग महिला का बेशर्मी से अपमान किया जा रहा था। राहुल गांधी, जो ऐसे विदूषकों और भद्दे तमाशों का समर्थन करते हैं, उनमें एक गंभीर राजनीतिक नेता के रूप में लिए जाने लायक गंभीरता और गरिमा, दोनों का अभाव है।”

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी इस वीडियो को साझा किया गया है। इसे शेयर करते हुए भाजपा की ओर से कहा गया है, ”एक तरफ़ पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग मां को सम्मान और अपनापन दिया, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम में उनका मजाक उड़ाया। यही फर्क है संस्कार और दिखावे की राजनीति में। जिस उम्र में सम्मान मिलना चाहिए, वहां राहुल गांधी का यह शर्मनाक रवैया उनकी सोच के बारे में क्या कहता है?”