सऊदी अरब में होने वाला एएफसी एशियन कप दिसंबर 2027 तक के लिए स्थगित

Follow Us

रियाध। एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (एएफसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि सऊदी अरब में होने वाले 2027 एशियन कप को, जो पहले 7 जनवरी से 5 फरवरी 2027 के बीच आयोजित होना था, अब स्थगित कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 के बीच आयोजित होगा।

वनडे सीरीज़ के लिए पूरी तरह से मज़बूत टीम चाहता था :शुभमन गिल

एएफसी ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय टूर्नामेंट की स्थानीय आयोजन समिति (लोकल ऑर्गेनाइजिंग कमिटी) और सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ के साथ परामर्श के बाद लिया गया है। एएफसी ने बताया कि क्षेत्रीय घटनाक्रमों के कारण पैदा हुई असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए, जिसमें लॉजिस्टिक्स से जुड़ी बड़ी चुनौतियां और यात्रा में आने वाली बाधाएं शामिल हैं, टूर्नामेंट की तारीखों में बदलाव को मंजूरी दी गई है। टूर्नामेंट की नई तारीखें मंजूरी के लिए फीफा को भेजी जाएंगी।

मोहम्मद आमिर ने आईपीएल नीलामी में शामिल होने की संभावना से किया इनकार