दीपावली पर्व पर सुगम यातायात के लिए भाटापारा मुख्य बाजार में प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई

Follow Us

सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर गिरी गाज: 10 टेबल व विज्ञापन बोर्ड जब्त, डिवाइडर से हटवाई गईं दुकानें

भाटापारा। दीपावली के पावन पर्व के दृष्टिगत बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और संभावित यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद भाटापारा एवं राजस्व प्रशासन द्वारा मुख्य बाजार क्षेत्र में विशेष संयुक्त निरीक्षण, कार्रवाई एवं अपील अभियान चलाया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्यामा पटेल के निर्देशानुसार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिव कुमार यादव की उपस्थिति में प्रशासनिक टीम ने मुख्य बाजार का सघन दौरा किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान शहरवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करना और बाजारों में सुव्यवस्था बनाए रखना है।

अतिक्रमण पर त्वरित कार्रवाई:
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने सड़क व आवागमन बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 10 नग टेबल तथा सड़क पर रखे अवैध विज्ञापन बोर्ड/होर्डिंग्स जब्त किए। इसके साथ ही डिवाइडर पर लगाई गई दुकानों को तत्काल प्रभाव से हटवाया गया ताकि वाहनों एवं पैदल यात्रियों की आवाजाही बिना किसी बाधा के हो सके।

व्यापारियों से सहयोग की अपील एवं चेतावनी:
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानें, बिक्री सामग्री, विज्ञापन बोर्ड और बैनर-होर्डिंग्स दुकानों से बाहर सड़क या पैदल रास्ते पर न फैलाएं।

दीपावली के पहले बाढ़ पीडि़त परिवारों को तत्काल मिले ?10 हजार की सहायता राशि : धनेन्द्र साहू

प्रशासन द्वारा समस्त व्यापारियों एवं दुकानदारों से अपील की गई है कि वे पर्व के इस उल्लासपूर्ण माहौल में नियमों का पालन करें और निर्धारित सीमा के भीतर ही अपनी व्यापारिक गतिविधियां संचालित करें। प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यातायात बाधित करने या सड़क पर दोबारा सामान फैलाने वालों के खिलाफ आगामी दिनों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी:
इस संयुक्त कार्रवाई व अभियान में तहसीलदार यशवंत राज, नायब तहसीलदार कुलदीप पटेल, थाना प्रभारी अमित पाटले, राजस्व प्रभारी देवा बंजारे, काम्प्लेक्स प्रभारी गंजहंस ठाकुर, विकास वैष्णव, सौरभ ठाकुर, केशव वैष्णव, गजेन्द्र ठाकुर, हेमकुमार साहू, सचिन मसीह, प्रतीक साहू, देवेन्द्र गुप्ता,मनीष राठौर सहित अन्य नगर पालिका व प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।