कोरबा प्रेस क्लब की पहल, पत्रकारों और परिजनों ने साथ देखी ‘हनुमान अंश’

Follow Us

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की ओर से सदस्यों और उनके परिवारों के लिए शहर के चित्रा टॉकीज में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष नि:शुल्क स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार अपने परिजनों के साथ पहुंचे और फिल्म का आनंद लिया। आयोजन को लेकर चित्रा टॉकीज परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम के दौरान चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रेस क्लब परिवार के बीच पहुंचकर सभी का स्वागत किया और सदस्यों से मुलाकात की। स्क्रीनिंग में प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य आकाश शर्मा व राजेश मिश्रा और वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ केडिया समेत बड़ी संख्या में पत्रकार एवं उनके परिजन शामिल हुए।

फिल्म देखने पहुंचे सदस्यों ने आयोजन की सराहना की और व्यस्त दिनचर्या के बीच परिवार के साथ समय बिताने पर खुशी जताई। प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि सदस्यों और उनके परिजनों के मनोरंजन के साथ आपसी जुड़ाव बढ़ाने के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही सदस्यों के लिए धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा की भी तैयारी की जा रही है।