छत्तीसगढ़ की राजनीति में फोटो वार से बवाल:भूपेश बघेल–ओपी चौधरी आमने-सामने, टीएस सिंहदेव की एंट्री से बढ़ा विवाद

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में सट्टा सिंडिकेट से जुड़ी कथित तस्वीरों को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। मामला तब शुरू हुआ जब भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर एक कथित सट्टा सरगना की तस्वीर ओपी चौधरी के साथ साझा करते हुए आरोप लगाए। इसके जवाब में ओपी चौधरी ने पलटवार करते हुए टीएस सिंहदेव के साथ उसी व्यक्ति की एक अन्य तस्वीर पोस्ट कर दी, जिससे विवाद और बढ़ गया।

इस पर टीएस सिंहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका नाम बिना वजह राजनीतिक बहस में घसीटा जा रहा है, जो पूरी तरह गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, वे किसी भी तरह के आरोपों या विवादों से खुद को अलग रखते हैं। वहीं ओपी चौधरी ने फिर जवाब देते हुए कहा कि, टीएस सिंहदेव एक अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन गलत संदर्भ में तस्वीरों को जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने पुराने राजनीतिक संबंधों का जिक्र करते हुए भी टिप्पणी की, जिससे मामला और गर्मा गया। यह पूरा विवाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थकों के बीच भी बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया है।