पंकज कपूर ने याद किया शाहरुख का बचपन, बोले- NSD में समोसे पहुंचाते थे

Follow Us

मुंबई। दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के बचपन का दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि 70 के दशक में जब वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के छात्र थे, तब करीब 10 साल के शाहरुख कैंटीन से समोसे पहुंचाया करते थे।

पंकज कपूर के मुताबिक, उस समय शाहरुख के पिता या चाचा कैंटीन का संचालन करते थे। बाद में दोनों ने 1995 की फिल्म ‘राम जाने’ में साथ काम किया। शाहरुख भी पहले बता चुके हैं कि उनका बचपन NSD के माहौल में बीता, जहां उन्होंने कई दिग्गज थिएटर कलाकारों को करीब से देखा और उनसे अभिनय की प्रेरणा ली।