यौन उत्पीड़न के आरोप में पंडित नरेन्द्र शास्त्री गिरफ्तार

Follow Us

महासमुंद । महासमुंद में यौन उत्पीड़न के आरोप में पंडित नरेन्द्र शास्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बागबाहरा पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर यह कार्रवाई की। नरेन्द्र शास्त्री पर कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, नरेन्द्र शास्त्री रायपुर के सिलयारी निवासी हैं। वह कथावाचक और ज्योतिषाचार्य के रूप में विख्यात हैं। महासमुंद पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को हाई प्रोफाइल होने का अंदेशा जताया है। हालांकि, महासमुंद पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार किया है।