प्रदीप अग्रवाल अग्रवाल समाज अध्यक्ष और विंध्या अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष निर्वाचित।
भाटापारा। शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज, भाटापारा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदीप अग्रवाल को अध्यक्ष, रविकांत अग्रवाल एवं प्रद्योत अग्रवाल को उपाध्यक्ष, स्वरूप अग्रवाल को सचिव, अजय अग्रवाल एवं उमेश अग्रवाल को सहसचिव, मुकेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा रितु सुदन अग्रवाल को भवन प्रभारी निर्वाचित किया गया। महिला मंडल में विंध्या अग्रवाल को अध्यक्ष, पुष्प लता अग्रवाल को उपाध्यक्ष, भारती अग्रवाल को सचिव कोषाध्यक्ष मति नीता अग्रवाल तथा क्षिप्रा अग्रवाल को सहसचिव चुना गया। समाज ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके कार्यकाल में समाज की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की ।
