राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर जी एन ए महाविद्यालय में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

Follow Us

भाटापारा। शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा में राष्ट्रीय सेवा योजना ( NSS) स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के नियमित छात्र-छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी इंद्राणी मरकाम ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से उपस्थित विद्यार्थियों को अवगत कराया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ए. आर. सी. जेम्स ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाजसेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

रातभर की बारिश से दुर्ग बेहाल, नाले जाम और घर-दुकानों में घुसा पानी; अरुण वोरा ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन को किया अलर्ट

उन्होंने विद्यार्थियों में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए उनके साथ ’हम होंगे कामयाब’ गीत भी गाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूतपूर्व NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार यादव ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों एवं शिविरों से संबंधित जानकारी प्रदान की तथा स्वयंसेवकों को NSS की कार्यप्रणाली एवं सहभागिता के संबंध में मार्गदर्शन दिया। इसी क्रम में भूतपूर्व NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि किरण कुजूर ने अपने संबोधन में युवाओं की ऊर्जा, सक्रियता एवं संभावनाओं को रेखांकित करते हुए युवा शक्ति की तुलना वायु से की। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा में अपनी ऊर्जा का उपयोग करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक लीलेश्वर साहू ने नव-स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की विशिष्ट तालियाँ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत सिखाया।

कचरा फेकुओं पर तीसरी आंख की नजर-विजय मिश्रा

इस दौरान नए स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। निबंध का विषय ’विकसित भारत के निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका’ तथा स्लोगन प्रतियोगिता का विषय ’राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यप्रणाली’ रखा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक रवि, भानु एवं अवंतिका इत्यादि ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…