स्वस्थ भावी पीढ़ी के लिये अपनाना होग़ा जैविक खेती – बृजमोहन अग्रवाल

Follow Us

भाटापारा। स्वस्थ भावी पीढ़ी के लिए जैविकखेती को अपनाना होगा । पैसे की लालच से दूर रहकर हम सब को यह कार्य करना होगा उपरोक्त बातें रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय विश्राम गृह में इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कही। बृजमोहन अग्रवाल एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए भाटापारा पहुंचे थे।

उन्होंने आगे कहा क़ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर खेत चलो अभियान 1से 30 जून तक चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करना हैं। उन्होंने कहा क़ि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है,इसका मतलब यहां धान का उत्पादन अधिक होता है। वर्तमान में किसान अधिक उत्पादन के लिए रासायनिक खाद का अंधाधुंध उपयोग कर रहे हैं जिससे उत्पादन तो बढ़ रहा है लेकिन इससे मानव और मिट्टी दोनों के सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा क़ि आने वाली पीढ़ी के उत्तम स्वास्थ्य के लिये रासायनिक उर्वरक की निर्भरता को कम कर जैविक खेती अपनाना होग़ा।

जैविक और प्राकृतिक खेती में

पशुपालन, मछलीपालन, बकरी पालन भी शामिल हैं,किसान भाइयों को धीरे -धीरे इस ओर कदम बढ़ाना होग़ा । उन्होंने कहा क़ि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिये अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ लेकर किसान आर्थिक रूप से सशक्त भी हो रहे हैं। धान के बदले अन्य फसल की खेती को बढ़ावा देने के लिये हमारी सरकार ने हाल ही में कृषक उन्नति योजना का विस्तार किया हैं जिसमें खरीफ सीजन में धान के बदले दलहन व तिलहन की खेती करने पर प्रति एकड़ 15 हजार रुपए आदान सहायता दिया जाएगा। इस योजना का किसान भाई लाभ जरूर लें। भाटापारा पहुंचने पर बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के लोगों के द्वारा किया गया।