रक्षाबंधन के अवसर पर आधारशिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने जनसेवकों को बांधी राखी

Follow Us

भाटापारा। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर आधारशिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने समाज एवं जनसेवा के प्रति समर्पित जनसेवकों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त करते हुए उन्हें राखी बांधी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा जी, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी, एस.डी.ओ.पी. तरेश साहू जी, सिटी थाना के एस.आई. राधेश्याम वर्मा जी तथा बी.ई.ओ. कार्यालय में भास्कर देवांगन जी से भेंट कर उन्हें राखी बांधी और उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

आज से प्रारंभ होगा 88वां श्री अखंड रामनाम सप्ताह, 5 सितंबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनेपन, सम्मान और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में राखी बांधते हुए समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले इन जनसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। जनसेवकों ने भी विद्यार्थियों को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व भी है। विद्यार्थियों द्वारा जनसेवा में कार्यरत व्यक्तियों को राखी बांधने की यह पहल समाज के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाली है।