बिलासपुर । शहर के खपरगंज इलाके में सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक रूप में बदल गया और दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। हालात संभालने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया। घटना में तारबाहर थाने के टीआई रविशंकर तिवारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।बताया जा रहा है कि एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पथराव तक पहुंच गया। इस दौरान कई लोगों को चोटें आई हैं। वहीं तीन युवकों के चाकूबाजी में घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पथराव के दौरान तारबाहर टीआई रविशंकर तिवारी के सिर में चोट लगी। स्थिति बिगडऩे पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और कई बार आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने उपद्रव कर रहे युवकों को खदेड़कर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी भी की गई। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने के बाहर जमा हो गए और सड़कों पर युवकों की भीड़ नारेबाजी करती नजर आई।मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। विधायक सुशांत शुक्ला समेत स्थानीय नागरिक भी थाने पहुंचे और पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक कर युवकों को समझाइश दी गई।फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद
० पुलिस पर भी हमला, टीआई समेत कई घायल