छत्तीसगढ़ में बढ़ी रात की ठंड, बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम साफ रहने के साथ ही रात की ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि प्रदेश के 18 जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

पीडब्ल्यूडी अभियंता ने एक पेड़ को बचाया, कुंभ से जुड़े कार्यों के लिए पेड़ों की कटाई पर उठे सवाल

मौसम विभाग के आज आए आंकड़ों के अनुसार अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.9 और सूरजपुर में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर और सुकमा में उत्तरी जिलों की तुलना में रातें अपेक्षाकृत गर्म बनी हुई हैं। सुकमा में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बलरामपुर और सुकमा के न्यूनतम तापमान में 9.9 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया है। प्रदेश के मैदानी और उत्तरी जिलों में भी रात का तापमान नीचे बना हुआ है। धमतरी में न्यूनतम तापमान 13, गरियाबंद में 12.3, रायगढ़ में 12.6 और कोरबा में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गीता ज्ञान: श्रीकृष्ण की ये सीख अपनाने से आसान हो जाएगा जीवन का हर रास्ता

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान साफ रहा। शनिवार को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।