मुंबई। अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में आने वाले एपिसोड में कहानी भावनात्मक मोड़ लेने वाली है। बेटे कियान की पढ़ाई पर संकट आने और गिरधर (अक्षय म्हात्रे) के जिम्मेदारी से पीछे हटने के कारण राधा (सिमरन कौर) की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
कहानी में दर्शक देखेंगे कि स्कूल की फीस जमा नहीं होने के कारण कियान की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका पैदा हो जाती है। स्कूल के प्रिंसिपल चेतावनी देते हैं कि फीस जमा नहीं होने पर कियान को कक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित राधा गिरधर से मदद मांगने का फैसला करती है।
शिवरतन शर्मा के अनुशंसा एवं सतत् प्रयास से भाटापारा विधानसभा को मिली 47 करोड़ 90 लाख की बड़ी सौगात
आपसी मतभेदों के कारण अलग रहने के बावजूद राधा गिरधर से संपर्क करती है और उससे अपने दिए हुए पैसे वापस मांगती है, जिससे कियान की स्कूल फीस जमा कर सके। उसे उम्मीद होती है कि गिरधर कम से कम अपने बेटे की पढ़ाई और भविष्य के प्रति जिम्मेदारी समझेगा। लेकिन गिरधर उसकी मदद करने से इनकार कर देता है और उसे एक बार फिर घर से चले जाने के लिए कहता है। इससे राधा के सामने बेटे की पढ़ाई जारी रखने की चुनौती खड़ी हो जाती है। राधा का किरदार निभा रहीं सिमरन कौर ने इस घटनाक्रम को लेकर कहा कि इस बार राधा गिरधर के पास सिर्फ अपने बेटे के लिए जाती है। कियान की पढ़ाई पर संकट देखकर वह दोनों के बीच हुए विवादों को भुलाकर उससे मदद मांगती है। उसे उम्मीद रहती है कि गिरधर अपने बेटे की जिम्मेदारी जरूर समझेगा, लेकिन उसका इनकार राधा को गहरा झटका देता है।
छत्तीसगढ़ की डिजिटल पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे कंटेंट क्रिएटर्स : सीएम साय
सिमरन कौर ने कहा कि यह घटनाक्रम राधा की जिंदगी पर गहरा असर डालेगा और कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएगा। इस भावनात्मक दौर को निभाना उनके लिए दिलचस्प अनुभव है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक भी कहानी के इस बदलाव से जुड़ाव महसूस करेंगे। अब दर्शकों के सामने सवाल है कि क्या राधा अपने बेटे कियान की स्कूल फीस का इंतजाम कर पाएगी और क्या गिरधर को अपने बेटे के प्रति जिम्मेदारी का एहसास होगा। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) के फ्री-टू-एयर हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी का पहला ओरिजिनल फिक्शन शो ‘हमारी राधा’ हर रात 9:30 बजे प्रसारित होता है।

