मेदांता अस्पताल पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का जाना हालचाल

Follow Us

रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं तथा उपचार के बाद वह जल्द ही संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय बातचीत भी हुई। बृजमोहन अग्रवाल ने ईश्वर से किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीति में लौटने का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के बीच हुई यह मुलाकात संगठनात्मक एकजुटता और पारस्परिक सहयोग का संदेश भी देती है।