गोल्डन साड़ी में छाईं मौनी रॉय, झुमके-बिंदी और मुस्कान ने जीता फैंस का दिल

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी वेब सीरीज अब होगा हिसाब को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनका लेटेस्ट एथनिक लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। मौनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह गोल्डन साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। तस्वीरों में मौनी ने गोल्डन रंग की साड़ी के साथ लाल रंग का ब्लाउज पहना है। छोटी लाल बिंदी, मैचिंग झुमके और उनकी प्यारी मुस्कान ने पूरे लुक को और खास बना दिया है। अभिनेत्री ने अपने बाल खुले रखे हैं, जो उनके पारंपरिक अंदाज में चार चांद लगा रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, “Always a saree girl” यानी “हमेशा एक साड़ी वाली लड़की”। उनके इस एथनिक लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें भारतीय संस्कृति की खूबसूरती का प्रतीक बताया, जबकि कुछ ने कहा कि साड़ी में उनका अंदाज सबसे अलग नजर आता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ में नजर आ रही हैं। इस सीरीज में उनके साथ शाहीर शेख और संजय कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।