कांकेर सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, जंगल से नक्सल डंप और हथियार बरामद

Follow Us

कांकेर। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर-गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) सीमा से लगे दागुनटोला-पुसगटटा के बीच जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डंप बरामद किया है। कार्रवाई में हथियार, कारतूस और अन्य सामग्री जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को संदिग्ध डंप मिला, जिसकी जांच करने पर उसमें 12 बोर की एक सिंगल बैरल और एक डबल बैरल रायफल, 11 कारतूस तथा दो प्रिंटर सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुई।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी: सेंसेक्स चढ़ा तो निफ्टी फिसला; विदेशी बिकवाली बरकरार

यह संयुक्त अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त सतर्कता के साथ लगातार सघन सर्चिंग जारी है। अभियान का उद्देश्य नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को मजबूत करना है। टीम में बीएसएफ 94वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर एच.एन. शर्मा और हनुमान सहाय मीणा सहित जवान शामिल रहे।

विपक्षी दलों की अहम बैठक शुरू, राहुल-ममता समेत कई बड़े नेता हुए शामिल