दुर्ग में बड़ी वारदात: सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Follow Us

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर में आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। 25 जून की देर रात करीब 12 बजे पानी टंकी के पास सो रहे 25 वर्षीय चेतन ठाकुर का सिर भारी वस्तु से कुचलकर उसकी हत्या की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चेतन ठाकुर पानी टंकी के पास सो रहा था, तभी आरोपी ने उस पर भारी वस्तु से हमला किया। सिर पर गंभीर चोट लगने से चेतन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

हत्या की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और नंदिनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने संदेही रैनू राम यादव (22) को हिरासत में लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद सामने आई है। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल भारी वस्तु और अन्य सबूत जुटाने में भी लगी हुई है।