उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,राजधानी बस में गांजा तस्करी कर रहे महिला सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

*आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद*
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹4,00,000/-
*थाना चारामा एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई*

कांकेर। पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर हरीश कुमार पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध “उजियारा अभियान” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चारामा पुलिस एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम को दिनांक 28.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति राजधानी बस में सवार होकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना चारामा पुलिस एवं जिला साइबर सेल की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पैकेट में कुल 5 किलो 80 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4,00,000/- है। मामले में थाना चारामा में अपराध क्रमांक 175/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
01.  इमराना ,पिता – स्व. इकबाल अहमद
उम्र – 40 वर्ष,निवासी – मकान नंबर 111, गिरी मार्केट, लोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।

02. संजीत कुमार सिंह,पिता – शंभु सिंह
उम्र – 28 वर्ष,निवासी – चिंतलनार, जिला सुकमा, छत्तीसगढ़।
बरामदगी का विवरण
मादक पदार्थ गांजा – 5 किलो 80 ग्राम
अनुमानित कीमत – ₹4,00,000/-
बरामदगी – एक पैकेट में गांजा

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना चारामा एवं जिला साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना चारामा टीम:— निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सउनि सागर निषाद, सउनि दुष्यंत दीवान,सउनि बरिहा,प्र.आर. 487 लोकेन्द्र सोनवानी,म.आर. 1227।
जिला साइबर सेल:– निरीक्षक राजेन्द्र साहू,सउनि भकेष पटेल,आर. निमेश मण्डावी।

कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि अपराध एवं नशे के विरुद्ध लड़ाई पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपके द्वारा दी गई छोटी-सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना देने हेतु पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 संचालित किया जा रहा है।सूचनाकर्ता की पहचान एवं उसके द्वारा दी गई सूचना को पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।