शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में रामलीला मंडली ने की सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन

Follow Us

o मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन

भाटापारा। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी के रूप में पहचान रखने वाले भाटापारा की 107 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल हुई है। भाटापारा क्षेत्र के जुझारू, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा के अथक, अनवरत एवं सराहनीय प्रयासों से भाटापारा की इस गौरवशाली परंपरा को अब नया आयाम मिलने जा रहा है। शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में आदर्श रामलीला नाटक मंडली, भाटापारा के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय, शिष्टाचार एवं सौहार्दपूर्ण भेंट कर विस्तृत चर्चा की।

एमसीबी : सेवा सेतु से महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, विशाल संदीप सोरेन को मिली बड़ी राहत

107 वर्षों से अनवरत जारी है गौरवशाली परंपरा
शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष बड़े ही प्रभावी, गरिमामय एवं ऐतिहासिक ढंग से भाटापारा की इस गौरवशाली रामलीला का संपूर्ण इतिहास और महत्व रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भाटापारा में सन 1918 से आदर्श रामलीला नाटक मंडली द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन, दिव्य एवं अलौकिक जीवन चरित्र का मंचन अनवरत किया जा रहा है।

यह रामलीला पिछले 107 वर्षों से बिना किसी अवरोध, बिना रुके, विपरीत परिस्थितियों में भी उसी श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के साथ निभाई जा रही है। यह केवल एक मंचन मात्र नहीं है, अपितु यह भाटापारा की सांस्कृतिक पहचान है, सनातन संस्कृति का जीवंत, जागृत और ज्वलंत प्रतीक है, हमारे पूर्वजों द्वारा दी गई अमूल्य धरोहर है और क्षेत्रवासियों की आस्था, विश्वास और संस्कारों का केंद्र बिंदु है। भेंट के दौरान शिवरतन शर्मा एवं समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष इस ऐतिहासिक मंच को और अधिक भव्य, दिव्य, आकर्षक एवं आधुनिक करने का विस्तृत प्रस्ताव रखा।

डिप्टी सीएम ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित

समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि यह महान परंपरा 107 वर्षों से बिना किसी सरकारी सहयोग के, केवल जनसहयोग, दानदाताओं और श्रद्धालुओं के सहयोग से अनवरत जारी है। आज भी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक, श्रद्धालु इस रामलीला को देखने आते हैं। अगर इसका स्वरूप और अधिक भव्य एवं दिव्य हो जाएगा तो इससे न केवल मंचन और अधिक प्रभावशाली होगा, बल्कि हमारी नई पीढ़ी, युवा वर्ग भी प्रभु श्री राम के जीवन आदर्शों, मर्यादाओं और मूल्यों से और अधिक गहराई से जुड़ पाएगी। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से इस अमूल्य, अतुल्य और ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने का विनम्र, lभावपूर्ण आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक दिया आश्वासन
समिति के सदस्यों की भावना और शिवरतन शर्मा के सारगर्भित प्रस्ताव को सुनकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यंत प्रसन्नता, आत्मीयता एवं गंभीरता व्यक्त की। उन्होंने बड़े ही स्नेहपूर्वक, आत्मीयता के साथ प्रतिनिधि मंडल की समस्त बातों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी प्राचीन, पौराणिक और सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित एवं संवर्धित रखना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ सरकार सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने इस 107 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक आदर्श रामलीला के संरक्षण, संवर्धन एवं भव्यता के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आदर्श रामलीला नाटक मंडली समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, सचिव कोमल शर्मा, सहसचिव बजरंग लाल चौरसिया, कोषाध्यक्ष संदीप (मोनू) मल उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात