नवा खाई के उत्सव में कांकेर पुलिस का खास संदेश, ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने की दी सीख

Follow Us

कांकेर। नवा खाई पर्व के अवसर पर ग्राम डवरखार में आयोजित कार्यक्रम में कांकेर पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाना रहा। नवा खाई छत्तीसगढ़ और बस्तर अंचल की प्रमुख कृषि एवं लोक-सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा पर्व है। नई फसल के अन्न को पहली बार ग्रहण करने की परंपरा के साथ मनाए जाने वाले इस पर्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। पुलिस ने इसी सामाजिक आयोजन को जागरूकता का माध्यम बनाया।

आंध्र का अनोखा गांव: जहां मोबाइल-टीवी नहीं, 17 परिवार आज भी जीते हैं वैदिक जीवन

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि अनजान लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी और संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन से सावधान रहें। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कराने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है। इसके अलावा पीड़ितों को नजदीकी थाना या चौकी में सूचना देने तथा मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि सतर्कता और समय पर शिकायत साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सुशील आनंद ने सरकार को घेरा, मंत्री से सुधार की मांग