सिर्फ 8 रन और 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास

Follow Us

आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में भले ही उनके बल्ले से सिर्फ 8 रन निकले, लेकिन इन रनों के दम पर उन्होंने चार बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। महज 15 साल की उम्र में वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 227 गेंदों में हासिल की, जिससे ग्लेन मैक्सवेल का पुराना रिकॉर्ड पीछे छूट गया। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में 500 IPL रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

वैभव ने एक और अनोखा रिकॉर्ड बनाया- 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 500 रन पूरे करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा लखनऊ मैच में पहली बार उन्होंने मेडन ओवर खेला और उसी ओवर में विकेट भी गंवाया, जो एक दुर्लभ रिकॉर्ड माना जा रहा है। इस सीजन में वैभव शानदार फॉर्म में हैं। 7 मैचों में 254 रन बनाकर वह राजस्थान रॉयल्स के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। उनकी बल्लेबाजी में 26 चौके और 20 छक्के शामिल हैं। मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 40 रन से हराया। लेकिन जीत से ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड्स की हो रही है, जिन्होंने कम उम्र में बड़ा संदेश दे दिया है।