o जेएनयू छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न के मामले पर कांकेर में सियासी घमासान, कांग्रेस भवन घेरने निकलीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका रास्ता
कांकेर। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर कांकेर में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस भवन का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के सामने भारी बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस की कथित चुप्पी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने तीखे सवाल उठाए।
ई -ऑफिस क्रियान्वयन मे जिले का बेहतर प्रदर्शन,कलेक्टर कुलदीप शर्मा सहित तीन अधिकारी सम्मानित
उमा शर्मा का राहुल गांधी से सीधा सवाल:
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न जैसे गंभीर विषय पर राजनीतिक दलों को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि यदि कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोप लगे हैं, तो पार्टी निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग क्यों नहीं कर रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।
CG Breaking: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
‘नारी सम्मान केवल नारों तक सीमित न रहे’:
उमा शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। नारी सम्मान केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि गंभीर आरोपों के मामलों में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी तरह का राजनीतिक पक्षपात नहीं होना चाहिए।
बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोका प्रदर्शन:
कांग्रेस भवन के घेराव के प्रयास को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय के सामने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। बैरिकेडिंग कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस से जवाबदेही तय करने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।
कृषि अधिकारी बनकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, प्रिंसिपल निकला मास्टरमाइंड

