एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त कार्यवाह

Follow Us

*दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

रायपुर। प्रार्थी तौसिफ खान ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 27.07.2026 को वह अपनी होण्डा प्लेजर वाहन क्रमांक सी जी 04 डी के 5384 को शास्त्री बाजार मछली मार्केट के सामने खड़ी कर लॉक कर दुकान के अन्दर गया था। वापस आकर देखा तो उक्त वाहन खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त दोपहिया वाहन को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 115/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया था। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में शिव शंकर नेताम को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी शिव शंकर नेताम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की होण्डा प्लेजर वाहन क्रमांक सी जी 04 डी के 5384 कीमती लगभग 25,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – शिव शंकर नेताम पिता स्व. विश्राम सिंह नेताम उम्र 25 वर्ष निवासी संजय नगर, बड़ा हनुमान मंदिर के पास थाना टिकरापारा रायपुर।