● आरोपी के कब्जे से 52 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप एवं 75 नग प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद।
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राहुल देव शर्मा द्वारा पश्चिम क्षेत्र में नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 27.07.2026 को थाना डी.डी. नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रायपुरा स्थित गढ़ही तालाब के पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां रखकर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम ने संदेही छन्नू वर्मा, पिता श्रवण वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम जेते, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार, वर्तमान पता सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुरा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52 नग CODISTAR-NF (Codeine Phosphate एवं Triprolidine Hydrochloride Syrup) तथा 75 नग SPASMO-PROXYVON PLUS कैप्सूल (Tramadol Hydrochloride युक्त) बरामद किए गए।
आरोपी से उक्त प्रतिबंधित नशीली दवाइयों को नियमानुसार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 452/2026 अंतर्गत धारा 22(बी), 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया l
प्रकरण में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
