आईपीएल 2026: लखनऊ के सामने बेंगलुरु की चुनौती, इकाना में आज हाई-वोल्टेज मुकाबला

Follow Us

लखनऊ। आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी। मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। एक तरफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG इस सीजन में संघर्ष कर रही है और 9 में से सिर्फ 2 मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे नीचे है। वहीं रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB शानदार फॉर्म में है और 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। इकाना की पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलती है और यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 170-180 रन रहता है।

टॉस जीतने वाली टीमों का रिकॉर्ड भी बेहतर रहा है, जिससे टॉस आज अहम भूमिका निभा सकता है। हेड-टू-हेड आंकड़ों में RCB का दबदबा रहा है, जहां 7 में से 5 मुकाबले उसने जीते हैं। इस सीजन की पिछली भिड़ंत में भी बेंगलुरु ने लखनऊ को हराया था। इकाना में दोनों टीमें दो बार भिड़ी हैं और दोनों बार जीत RCB के नाम रही है। RCB की बल्लेबाजी में विराट कोहली और टिम डेविड पर नजरें होंगी, जबकि LSG को निकोलस पूरन और मिचेल मार्श से उम्मीदें रहेंगी। यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस और आत्मविश्वास दोनों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।