आज रिकॉर्ड स्टूडियो के आईपीओ में निवेश करने का आज अंतिम दिन है और बाजार में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर की इस कंपनी का 45 करोड़ रुपये का आईपीओ अब तक 33 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। खासकर रिटेल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की मजबूत भागीदारी ने इसे चर्चा में ला दिया है। ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ को लेकर सकारात्मक रुझान है। इसके शेयर 48 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जो लगभग 30% का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) दिखाता है।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि निवेश का फैसला केवल GMP पर नहीं, बल्कि कंपनी के फंडामेंटल्स को देखकर लेना चाहिए। सब्सक्रिप्शन के आंकड़ों की बात करें तो QIB कैटेगरी 3.54 गुना, NII 56.41 गुना और रिटेल कैटेगरी 40.56 गुना सब्सक्राइब हो चुकी है। आईपीओ का प्राइस बैंड 150 से 158 रुपये तय किया गया है और लॉट साइज 800 शेयरों का है।
कंपनी 2021 में स्थापित हुई थी और 350 से अधिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचती है। इसका नेटवर्क भारत के 14 राज्यों में फैला है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों चैनलों पर सक्रिय है। आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग वेयरहाउस विस्तार, मार्केटिंग और वर्किंग कैपिटल में किया जाएगा। शेयरों का अलॉटमेंट 8 मई को और लिस्टिंग 12 मई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होने की संभावना है।
