चांपा। नगर के हृदय स्थल बरपाली चौक में शुक्रवार 7 अगस्त शाम 7 बजे से पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच कर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
जांच के दौरान कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के संबंध में समझाइश देकर छोड़ दिया गया। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने तथा शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा नशे की अवस्था में वाहन चलाने से बचें।
