अटलांटिक की लहरों को चीर पोंटा डेलगाडा पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी

Follow Us

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी लोकायन-2026 समुद्री यात्रा के तहत 13 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के अजोरेस द्वीपसमूह स्थित पोंटा डेलगाडा बंदरगाह पहुंच गया। बोस्टन से शुरू हुई करीब 19 दिनों की चुनौतीपूर्ण अटलांटिक यात्रा के दौरान पोत ने 15 हजार से अधिक समुद्री मील की दूरी तय की। यह आईएनएस सुदर्शिनी की दूसरी अटलांटिक यात्रा है। कठिन समुद्री परिस्थितियों के बीच चालक दल ने अपने साहस, अनुशासन और उत्कृष्ट समुद्री कौशल का परिचय दिया। यात्रा के दौरान पोत ने भारत की समुद्री क्षमता के साथ देश की समृद्ध नौसैनिक विरासत को भी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।

Read more: प्रतिमाह की नियमित सहायता राशि परिवार के लिए उपयोगी: मंजू राजपूतhttps://amritsandesh.com/regular-monthly-financial-assistance-is-useful-for-the-family-manju-rajput/

पोंटा डेलगाडा पहुंचने पर पुर्तगाली नौसेना ने भारतीय पोत का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रवास के दौरान आईएनएस सुदर्शिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने अजोरेस समुद्री क्षेत्र के कमांडर कोमोडोरो लुइस निकोलसन लावराडोर से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने समुद्री सहयोग और पेशेवर संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। पुर्तगाल में पोत के दल द्वारा पेशेवर संवाद, परिचालन गतिविधियों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भाग लिया जाएगा। लोकायन-2026 की यह यात्रा भारत-पुर्तगाल के समुद्री रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Read more: तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री वर्माhttps://amritsandesh.com/tiranga-is-a-symbol-of-our-unity-and-integrity-revenue-minister-verma/